रंगोली सजाकर मना दीपोत्सव,मिट्टी के दिया जलाने का दिया सन्देश



उमेश लोधी पिछोर-  धन्वंतरि जयंती यानी धनतेरस के एक दिन पहले  ही स्कूलों में दीपावली मन गयी। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में रंगोली बनाकर दीपों से सजाया। विद्यालय के नन्हे.मुन्ने बच्चों ने अनेक प्रकार की आकृति की  रंगोली बनायी और दीपावली विषय पर वाद-विवाद में कई प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया साथ ही मिट्टी के दिये जलाकर भारतीय मिट्टी के दिये जलाने का सन्देश दिया  जिले  के पिछोर कस्बे में  स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में गुरूवार को प्रकाश पर्व मनाया गया जिसमें बच्चों ने बढ चढकर हिस्सा लिया यहाँ आपको बता दें की दीपावली का त्यौहार बड़ा ही हर्ष उल्लास का त्यौहार होता इस त्यौहार पर लोग कई दिनों पहले से तयारी शुरू कर देते है इसी क्रम में शहर में स्थित संस्कार पब्लिक में दीपावली का त्यौहार भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मना बच्चों में सुबह से ही उत्साह दिख रहा था जहाँ उन्होंने कई प्रकार की रंगोली की आकृति बनाई और मिट्टी के दीप जलाकर लोगों मिट्टी के दीप जलाने का सन्देश दिया इस मौके पर स्कूल प्रधानाध्यापक उमेश लोधी राधा लोधी गजाला खान रवि लोधी हरिशंकर लोधी पूजा झा सुरेंद्र लोधी मोनिका शर्मा सपना लोधी रीना लोधी राजकुमारी प्रजापति सोनम अहिरवार साक्षी तिवारी सहित बच्चे व वाहन स्टाफ मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.