अटरू में पारसनाथ जयंती हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन


अटरू (राज)  राजस्थान प्रान्त के बारा जिले के अंतर्गत धर्मप्राण अटरू खेड़लीगज  स्थित  श्री पारस नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पारस नाथ जन्म कल्याणक महोसत्व दिनांक 22 दिसम्बर    2019 को  विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में सानन्द सम्पन हुआ। 

मंदिर समिति के अध्यक्ष ऋषभ जैन अजमेरा एवम कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र जैन अजमेरा कोषाध्यक्ष हेमन्त लुहाड़िया  ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः काल झडारोहण श्री बाबुलाल जी जैन श्रीमती कांता जैन पापड़ीवाल श्रीमती विभा- मनोज नंगेदा मनन समीक्षा जैन ने किया।इसके बाद कोटा से पधारे पंडित श्री मनोज जी जैन शास्त्री ने मंत्रोउच्चारण से नित्य अभिषेक एवम शांतिधारा करवाई। उसके बाद श्री 1008 पारसनाथ भगवान की पूजन बड़ी श्रद्धा भक्ति भाव से की। इंद्र इंद्राणीयो  ने संगीत की सुमधुर ध्वनियों के बीच खूब भक्ति नृत्य  भी किया।उसके बाद विश्व शांति की मंगल भावना से विश्व शांति महायज्ञ किया।तत्पश्चात विशाल कलश शोभा यात्रा में महावीर नगर द्वितीय से पधारे आदिश दिव्य घोष (महिला बैंड) ने अपनी भाव पूर्ण प्रस्तुतियो से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।  यात्रा विभिन प्रमुख मार्गो से होती मंदिर परिसर पहुची।जिसके बाद अभिषेक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पारस जैन पार्श्वमणि पदम  कुमार दिनेश कुमार  राजेन्द्र कुमार अजमेरा ,प्रदीप कुमार अजमेरा ,अपुर्व कुमार जैन दिनेश कुमार जैन राजेन्द्र कुमार लुहाड़िया, अनिल कुमार जैन, ,जितेंद्र कुमार जैन  ने  अपना अविस्मरणीय योगदान दिया। महोत्सव में कोटा,  बारा, सालपुरा छबड़ा छीपा बडौद  से  श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में आये। बाद में सामूहिक भोज का आयोजन   किया गया।
प्रस्तुति :-  राष्ट्रीय संवाद दाता
पारस जैन "पार्श्वमणि"  कोटा (राज)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.