स्वस्तिधाम में दीक्षा जयंती महाेत्सव 29 काे

 जहाजपुर-स्वस्तिधाम जहाजपुर मे भगवान मुनिसुव्रतनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ 31 जनवरी से 7 फरवरी तक हाेगा। इससे पहले 26 काे युवा-युवती सम्मेलन होगा।
29 जनवरी काे आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के संयम जीवन के 25वें वर्ष मे प्रवेश कर रही है, इस अवसर पर रजत दीक्षा जयंती महाेत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन आचार्य ज्ञानसागरजी  महाराज के सानिध्य में भूगर्भ से निकली अतिशयकारी भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी। मीडिया प्रभारी भागचंद पाटनी ने बताया कि आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज  एवं आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के निर्देशन में हाेने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा काे लेकर तैयारियाें काे अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाेत्सव के तहत 31 जनवरी को घट यात्रा निकलेगी। 1 व 2 फरवरी को गर्भ कल्याणक, 3 को जन्म कल्याणक, 4 काे तप कल्याणक एवं मुनिसुव्रत कुमार की बारात, 5 काे केवल ज्ञान कल्याणक, 6 काे भगवान का समवशरण व 7 फरवरी को मोक्ष कल्याणक व महामस्तकाभिषेक किया जाएगा।
      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.