कमल के नाथ बनने की दौड़ में ये भी



भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिये अब संघ की पसंद से नाम तय होगा। संघ ने इसके लिये लगभग नामों का पैनल भी तैयार कर लिया है। 
इन नामों के पैनल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, बजरंगी तुर्क व हिन्दुत्व छवि वाले पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के नाम भी हैं। बताया जाता है कि संघ मध्यप्रदेश को अपना गढ़ मानता है, इसी कारण संघ की इच्छा फिर से मध्यप्रदेश में  काबिज होने की है। इसी को ध्यान में रखकर संघ युवा और तेज तर्रार हाथों में भाजपा की कमान सौंपेगा। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय का नाम टॉप पर है। 
ऐसी भी संभावना है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तरह संघ और भाजपा मिलकर कुंवर जयभान सिंह पवैया को भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये चेहरा बना सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.