मध्यप्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीज 19 सौ से पार,99 लोगो की मौत


भोपाल। विश्व मे कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है देश मे भी आकंडा लगातार बढ़ रहा है मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नए मरीजों को मिलाकर संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1971 हो गई है। जबकि प्रदेश में अब तक 99 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है, हालांकि 281 लोग इलाज से ठीक भी हो चुके हैं।
प्रदेश में सबसे ज्यादा केस इंदौर में है, यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1085 पहुंच गई है। वहीं जिले में 57 मौतें अब तक हो चुकी हैं। 107 मरीज इलाज से ठीक हुए हैं। जबलपुर में मरीजों की संख्या 59 हो गई है। जिले में 1 मरीज की मौत हो चुकी है, 6 लोग ठीक हो चुके हैं।
राजधानी भोपाल में अब तक 388 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।  जबकि 104 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। उज्जैन में 103 मरीजों में से 15 की मौत हुई है,5 लोग इलाज से ठीक हुए हैं।  खरगोन में 61 पॉजिटिव मरीजों में 6 की मौत हुई है, 7 इलाज से ठीक हुए हैं। देवास में 21 पॉजिटिव मरीजों में 6 की मौत हुई है। धार में 41 मरीजों में 1 की मौत हो चुकी है। खंडवा में 35 मरीजों में 1 की मौत हुई है। 8 
लोग ठीक हो चुके हैं। बड़वानी में 7 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद एब 17 एक्टिव केस हैं। यहां कुल 24 मरीज सामने आ चुके हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.