राठौर की जगह अशोक बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष



ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर के कांग्रेस छोडने के बाद ग्वालियर जिला ग्रामीण जिला ग्वालियर के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह को नियुक्त किया है। 
अशोक सिंह अभी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं, लेकिन ग्वालियर में उनको यह जिम्मेदारी कांग्रेस की मजबूती के लिये दी गई है। कांग्रेस के संगठन महामंत्री लतीफ खान मल्लू ने इसकी जानकारी देकर बताया कि अब ग्वालियर ग्रामीण में कांग्रेस को एक नई उर्जा मिलेगी। 
अशोक सिंह लगातार ग्वालियर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं और कमलनाथ सरकार में अपैक्स बैंक के अध्यक्ष भी चुने गए थे,वे दिग्गी के खासमखास माने जाते हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.