जिले में 171.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
0
Friday, July 17, 2020
शिवपुरी-शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 171.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 237.9 मि.मी. वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 130.60 मि.मी., बैराड़ में 271 मि.मी., पोहरी में 182 मि.मी., नरवर में 141 मि.मी., करैरा में 183.4 मि.मी., पिछोर में 102 मि.मी., कोलारस में 142 मि.मी., बदरवास में 246.50 मि.मी. एवं खनियांधाना में 143 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Tags