बच्चों का अवैध व्यापार पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

 
शिवपुरी- मध्य प्रदेश लोक अभियोजन संचालनालय द्वारा ऑनलाइन बेबिनार  के माध्यम से अभियोजन अधिकारियों की कार्य दक्षता संवर्धन एवं पुलिस अधिकारियों को अन्वेषण  के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के संबंध बच्चों के अवैध व्यापार पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में अभियोजन संचालन करने वाले सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया ऑनलाइन वेबीनार में शिवपुरी जिले के अधिकारियों के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया।मीडिया सेल प्रभारी  राजवीर सिंह यादव ने बताया कि इस वेबीनार में सीएपीटी संचालक  पवन श्रीवास्तव,एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर उत्तराखंड अशोक कुमार, सहायक संचालक लॉ( SVPNPA) श्रीमती मनप्रीत कौर, मॉडरेटर पी सी भदोलिया एवं पूर्व डीजीपी श्रीमती सुतापा सान्याल द्वारा बच्चों के अवैध व्यापार से संबंधित विषयों पर अधिकारियों को संबोधित किया गया ।                                                                                                   
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.