शहर में पहली बार एकसाथ 15 मुनिराज की अगवानी

 अशोकनगर-आचार्य श्री 108 वर्द्धमान सागरजी महाराज ससंघ 14 मुनिराज का पहली बार शहर  मे एक साथ आगमन हुआ। जिनकी आगवानी करने यहां पहले से विराजमान प्रसाद  सागरजी महाराज 5 मुनिराज के साथ गांधी पार्क पहुंचे। इन्हें मिलाकर कुल 21 जैन  मुनियों का यहां एक साथ समागम हुआ। इससे अशोकनगर की धरा धन्य हो गई।
आचार्य  संघ की समाजजनो ने भव्य  आगवानी की।  उन्हे गाजे बाजे के साथ  रेलवे ओव्हर ब्रिज के समीप गांधी पार्क आया। यहां  प्रसाद सागरजी  महाराज 5 मुनिराज  ने उनकी आगवानी की। दोपहर ठीक 3 बजे यहां सतना की  तरफ से विहार करते हुए आचार्य वर्द्धमान सागरजी महाराज  ससंघ  1 4 मुनिराज आगमन हुआ।  
 दोनों तरफ से जैन संतो के आगमन को देख मौजूद समाजजन भी धन्य हो गए। यह दृश्य  देखने के लिए समाजजन पहले से ही गांधी पार्क में जमा हो गए। महिलाएं भी  समीप की दुकानों के उपर जाकर यह दृश्य निहारते दिखाई दी। सोमवार को एक साथ  21 जैन संतों का समागम हुआ। यह पहला मौका है जब एक साथ इतने जैन संत यहां  एक साथ मौजूद हो।
बैंक प्रबंधक के रुप में शहर से गए पवन कुमार मुनिराज के रूप मे आगमन
शहर  में जन्मे पवन कुमार कठरिया भी आचार्य संघ साथ मुनिराज के रूप मे शहर आगमन हुआ । उन्हें देख शहरवासी भाव विभोर हो गए। 
समाज अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि  पवन कुमार कठरिया अशोक नगर के ही रहने वाले है। यहां बैंक में प्रबंधक  रहे। बाद मे गुना स्थानांतरण हो गया। एक साल पहले उन्होंने महाराष्ट्र मे  उन्होने दीक्षा ली।
             संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.