मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जैन ने आचार्य से लिया आशीर्वाद
नेमावर-पूर्व मुख्य न्यायाधिपति और मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर पहुंचकर आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ आयोग के सदस्य सरबजीतसिंह भी थे।
जैन समाज के प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों ने करीब 30 मिनट तक आचार्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। आचार्य ने शासन-प्रशासन के कार्यों में हिन्दी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करने पर जोर दिया।
सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राजा भैया सूरत, संजय मैक्स, सुरेश काला, महेंद्र अजमेरा, जिनेश काला, सुशील काला ने आयोग के अध्यक्ष जैन, सदस्य सिंह, एएसपी सूर्यकांत शर्मा का सम्मान किया। आचार्य द्वारा हिन्दी में रचित महाकाव्य मूकमाटी और जैन साहित्य भेंट किए। इसके बाद जैन और सिंह ने निर्माणाधीन पंचबालयती-त्रिकाल चौबीसी, सहस्त्रकूट जिनालय एवं संत निवास का अवलोकन किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
