कोरोना के 24 घंटे में 68 हजार केस,295 की मौत,

दिल्ली- जिस प्रकार से देश व प्रदेश में कोरोना के मामले बढे है और दिन प्रतिदिन मामले बढ़ ही रहे है 24 घंटे में देश मे आए मामले में तेजी आई है इस समय होली व अन्य त्योहार भी है 
देश में कोरोना की दूसरी लहर चिंता का सबब बनती जा रही है। रोजाना आने वाले केसों का आंकड़ा अब 70 हजार के करीव पहुंच गया है। बीते दिन देश में 68,206 नए केस आए। यह पिछले यह पिछले 165 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 15 अक्टूबर को 63,441 केस रिकॉर्ड किए गए थे। पिछले 24 घंटे में 32149 लोग ठीक हुए और इस साल पहली बार 295 लोगों की मौत हुई। जबकि मध्य प्रदेश में अब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है रोज प्रतिदिन नए कोरोना मरीज मिलने लगे है बात की जाए तो मध्यप्रदेश में वर्तमान में  एक्टिव केस 13 हजार के करीब
यहां  रविवार को 2276  नए मरीज मिले। 1075 लोग ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.88 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.70 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,958 की मौत हुई है। फिलहाल 12,995 लोगों का इलाज चल रहा है। इसी तरह देश मे भी यही आंकड़ा वर्तमान में चिंता का विषय बना हुआ है 
देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.61 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.83 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.