ढाना में 13 को महामस्तकाभिषेक
ढाना -मुनि सुव्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक 13 मार्च को आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी के ससंघ सानिध्य में सुबह 7 बजे से होगा। आधे घंटे का मुनि सुव्रतनाथ भगवान का विधान होगा। इसके बाद अभिषेक होगा। यह जानकारी मुकेश जैन ढाना ने दी। 14 मार्च को दोनों मंदिरों की वेदियों का विस्थापन भी शुरू होगा।
आजकल अच्छी नसीहत दो तो लोगों को बुरा लगता है। यही नहीं बेटे को अच्छी बातें समझाने वाला पिता भी दुश्मन सा लगता है। इस काल में अच्छी बातें समझाने और बताने वाले भी हैं। फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं। यह बात आर्यिका पूर्णमति माताजी ने ढाना में प्रवचनों के दौरान कही। बुधवार को तीर्थंकर मुनिसुव्रत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस था। इस अवसर पर माताजी के सानिध्य में मोक्ष कल्याणक पर लाडू चढ़ाए गए। माताजी ने कहा कि तीर्थंकर मुनि सुव्रतनाथ भगवान महान पुण्य के धारक थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमण्डी
