फ्लॉवर मिल पर की गयी मुनि श्री की अभूतपूर्व आगवानी

मंगलवार की बेला में होगा  झुमरी तिलैया आगमन
झुमरी तिलैया-वर्तमान में इस युग के धरती के देवता आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज  के शिष्य झारखंड के गौरव झारखंड सरकार के द्वारा राजकीय अतिथि घोषित मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी गुरुदेव का  महतो आरा प्रदीप छाबड़ा जी के फ्लावर मिल मे अभूतपूर्व आगवानी की।
भक्तो  ने ढोल नगाड़े, बैंड बाजे  जयकारों के साथ भव्य आगवानी की। कोडरमा जिले की पुलिस प्रशासन यातायात inspector अजय सिंह जी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गुरुदेव के साथ साथ चल रहे थे।
   जैसा कि ज्ञात है की 23 मार्च 2021 प्रातः 7:00 बजे मंगलवार को झुमरी तिलैया की पावन धरती पर उनका आगमन होगा। गुरुदेव श्री सम्मेद शिखर जी  पारसनाथ आने के  क्रम में कई तीर्थ और शहरों का हजारों किलोमीटर भ्रमण करते हुए आ रहे हैं। झुमरी तिलैया की पावन धरा पर मंगलवार को उनके चरण पड़ेंगे। हम सब भली भांति जानते है, गुरुदेव के चरण जिस स्थान पर पड़ते हैं वह स्थान पावन पवित्र तीर्थ बन जाता है। सिर्फ जैन धर्म के ही नहीं अपितु अन्य सभी समुदाय के लोग भी उनके चरण रज को पाने एवं छूने एवं उनके आशीर्वाद को लालायित रहते हैं।
    झुमरीतिलैया के लिए बहुत गौरव और पुण्य की बात है कि यह लाभ मिल रहा है। गुरुदेव के आगमन की सूचना से झुमरी तिलैया में सभी वर्ग के लोग समाज के लोग बड़े बूढ़े बच्चे उत्साहित हैं।उनकी अगवानी करने के लिए सभी लोग अपने अपने भावना अनुरूप तैयारी कर रहे हैं। सामाजिक स्तर पर समाज के महिला युवक युवतियां इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तत्पर है। गुरुदेव के कोडरमा आगमन पर झारखंड के कई शहरों से भक्तजन श्रद्धालु उनके दर्शनार्थ यहां पर पधारेंगे। उनके स्वागत के लिए समाज का हर वर्ग अपने अपने स्तर पर तैयारी में जुटा है। कार्यक्रम के संयोजक  प्रदीप जैन छाबड़ा सुशील जैन छाबड़ा  समाज के अध्यक्ष विमल जैन बड़जात्या उप मंत्री राज जैन छाबड़ा ने बताया कि गुरुदेव के प्रवास के समय में विश्व शांति हेतु यज्ञपूजन विधान का भी कार्यक्रम किया जाएगा। और उनका प्रवचन भी होगा।
  चौपारण से मुनि श्री के साथ पैदल चलकर युवक झुमरीतिलैया आ रहे हैं  
समाज के युवक गुरुदेव के साथ चौपारण से  पैदल चलकर झुमरीतिलैया आ रहे हैं।  गुरुवर की अगवानी में रथ यात्रा, घोड़ा गाड़ी, बग्गी, जैन स्कूल के बच्चों का बैंड,  बैंड बाजा, ढोल नगाड़े भक्ति संगीत के साथ गुरुदेव का भव्य प्रवेश कोडरमा झुमरी तिलैया धर्म नगरी में होगा। पूरे झुमरीतिलैया शहर के नगर भ्रमण के क्रम में अन्य कई समाज के लोग गुरुदेव की अभूतपूर्व आगवानी करेंगे।
  निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि गुरुदेव की अगवानी की सूचना से ही पूरा झुमरीतिलैया शहर प्रफुल्लित है जैन संत बिना किसी कपड़े के रहते हैं, पैदल ही चलते हैं, जीवन में कभी भी वाहन का उपयोग नहीं करते हैं।  कोडरमा जिले के लिए बहुत गर्व और पुण्य की बात है ऐसे परम तपस्वी त्यागी गुरुदेव के चरण झुमरी तिलैया  की पावन धरती पर पढ़ रहे है। मैं पूरे झुमरी तिलैया  कोडरमा जिले की तरफ से गुरुदेव को नमन करती हूं।
  यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार जैन अजमेरा ने दी
      संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.