देश मे कोरोना के 24 घंटे में सबसे ज्यादा 92 हजार केस,514 की मौत,

दिल्ली- कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना मरीजों के केस बढ़ते ही जा रहे है सबसे ज्यादा केश 24 घन्टे में दर्ज हुए है
  24 घंटे में देश मे आए मामले में तेजी आई है होली के बाद कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे है जबकि आगे अन्य त्योहार भी है 
देश में कोरोना की दूसरी लहर चिंता का सबब बनती जा रही है। रोजाना आने वाले केसों का आंकड़ा अब 93 हजार के करीव पहुंच गया है। बीते दिन देश में 92994 नए केस आए। यह पिछले यह पिछले वर्षी  में सबसे ज्यादा है।  जबकि मध्य प्रदेश में अब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है रोज प्रतिदिन नए कोरोना मरीज मिलने लगे है बात की जाए तो मध्यप्रदेश में वर्तमान में  एक्टिव केस 20 हजार के करीब
यहां   2839  नए मरीज मिले। जबकि 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.79 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4029 की मौत हुई है।  इसी तरह देश मे भी यही आंकड़ा वर्तमान में चिंता का विषय बना हुआ है 
देश में अब तक 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.16 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख मरीजों ने जान गंवाई है।  ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.