बड़े धूम धाम से मनाया भगवान आदिनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव

नावां सिटी (जिलानागौर, राजस्थान)-नगर के पिपली बाजार स्थित श्री नेमिनाथ दिग.जैन बड़ा मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव समाज के श्रावको द्वारा एवं गणिनी आर्यिका यशस्विनी माताजी के पावन सानिध्य में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम प्रातःकाल श्री जिनेन्द्र भगवान का 1008 कलशों से जिनाभषेक एवं नित्यनियम पूजन  किया गया। ततपश्चात माताजी की आहारचर्या सम्पन्न हुई।
दोपहर 12.30बजे श्री श्री 1008 आदिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन किया गया।
जिसमे सभी श्रावक श्राविकाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।
पूज्यनीय माताजी द्वारा मन्त्रो का उच्चारण किया गया।
और श्रावको द्वारा विधान पर अर्घ समर्पित किये गए। सभी श्रावक श्राविकाओं ने माताजी के पावन सानिध्य में बड़े धूम धाम से नाचते गाते विधान पूजन सम्पन्न किया।
संध्याकालीन समय मे श्री जी और पूज्यनीय माताजी  की महा आरती की गयी, ततपश्चात धार्मिक ज्ञानवर्धक हाउजी का आयोजन भी बाल ब्रह्मचारिणी श्रद्धा दीदी के निर्देशन में किया गया।
     संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.