मनुष्याें में जीवन जीने का अलग स्वभाव : मुनिश्री

विष्णुगढ़ -हजारीबाग से पारसनाथ जाने के क्रम में गुरुवार को विष्णुगढ़ इंटर कालेज में रुके मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ की  भव्य आगवानी की। इस अवसर पर पहुंचे मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण है। मांडू विधायक को आयोजकों ने पगड़ी पहनाकर अभिवादन किया। इस अवसर पर विष्णुगढ़ इंटर कालेज में मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज शंका समाधान कार्यक्रम में अनुयायियों की पुछी गयी शंकाओ का भी समाधान किया 
 प्रो.  श्रीधर प्रसाद के पूछे गए का जबाब देते हुए कहा कि मनुष्य को जिंदगी जीने का स्वभाव होता है। जिसमें आत्मीयता, मानवता एवं सद्चरित्रता समाहित रहता है। इसके इतर जिंदगी जीने पर दुःख होता है। उन्होंने दूसरे अनुयायियों के शंका का समाधान करते हुए कहा कि सृष्टि अनादि है। इसकी शुरुआत का पता नहीं है। इसकी विनाश के बाद उत्पत्ति होती है। सृष्टि अनंतकाल से चला आ रहा है। मनुष्य का सरल स्वभाव कमजोरी नहीं होती है। यह मनुष्य का संस्कार होता है। मनुष्य को अपना स्वभाव कतई नहीं भूलना चाहिए। नकारात्मकता को पास नहीं भटकने देना चाहिए। धुआं उठने पर इससे दूर रहने के लिए घर की दरवाजे और खिड़कियां बंद की कर दी जाती है। ठीक इसी तरह नकारात्मकता से दूर रहने के लिए मस्तिष्क की दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। धैर्य रखने से कार्यों में सफलता मिलती है। 
अल्प प्रवास उपरांत मुनिश्री ससंघ का पारसनाथ के लिए विष्णुगढ़ से मंगल विहार हुआ। इस अवसर पर सतना के रमेश जी जैन, कन्नौज के मनोज जैन, यूपी के पंकज जैन, साड़म के महावीर जैन, संजय जैन, विजय जैन, पंकज जैन, पप्पू जैन, गोमिया के धनंजय जैन, सुरेश जैन, पेटरवार के मनोज जैन, मोतिलाल जैन, परमचंद जैन, पुन्नू जैन भोलू जैन, हजारीबाग से धीरेंद्र पवन अजमेरा, सुबोध सेठी, अरुण पाटनी, गुड्डू अजमेरा, राजेश सेठी, संजय जैन, प्राचार्य रामचंद्र राम, भाजपा भुवनेश्वर पटेल, किशोर कुमार मंडल, राजेश सोनी, जीवन कुमार, कपिल देव प्रसाद, दयाल महतो, खगपति महतो विनय कुमार, कुंदन ठाकुर, राम प्रसाद, पारस सिंह, महादेव मंडल के अलावा झामुमो के जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव एवं यूपी, मध्यप्रदेश के जैन धर्म के अनुयायी उपस्थित थे।
        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.