भोपाल। दमोह विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 दमोह की मतगणना रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मतगणना 26 राउंड में होगी। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां बीजेपी की तरफ से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
17 राउंड बाद अब कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि भाजपा ने अभी हार नहीं मानी है। अभी तक सिर्फ पांचवें राउंड में ही भाजपा को 655 वोटों की बढ़त मिली थी। इसके बाद अब 18वें राउंड से बढ़त मिलना शुरू हुई है। इसके बाद फिर भाजपा को झटका लगा। कुल वोटों में से 55.44% वोट कांग्रेस और 38.17% वोट भाजपा के खाते में गए हैं। 5.52% वोट अन्य के खाते में गए हैं।
दमोह तहसील के गांव खेरूआ के रहने वाले राहुल सिंह लोधी अपना ही गृह मतदान केंद्र हार गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी अजयसिंह टंडन को 206 वोट मिले, जबकि राहुल सिंह को केवल 108। वे यहां 98 वोट से अपने ही गांव में बूथ हार गए।