योग मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक तीनों रूप से काफी महत्वपूर्ण है: राज्यमंत्री राठखेड़ा


पोहरी। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसे जगह-जगह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, हालांकि पूर्व की भांति इस वर्ष कोविड के चलते बड़े-बड़े सामूहिक आयोजन नहीं किए गए। इसी क्रम में पोहरी में आदर्श विद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पोहरी विधायक एवं मप्र शासन में राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने भाग लिया। इसके अलावा पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, कुलदीप शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। योगाचार्य विशाल आनंद भार्गव द्वारा कार्यक्रम में योग क्रियाएं कराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा ने कहा कि योग एक महत्वपूर्ण क्रिया है, जो न सिर्फ हमें एक स्वस्थ, सुन्दर और आकर्षक शरीर प्रदान करता है, बल्कि हमें तमाम तरह के रोगों से भी दूर करता है, योग हमारी भारतीय संस्कृति का भी एक प्रमुख हिस्सा है। योग की महत्वता को बड़े बड़े विद्वान और योग गुरुओ ने बताया है। योग मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक तीनो रूप से काफी महत्वपूर्ण है। योग न सिर्फ मनुष्य के मस्तिष्क और शरीर की एकता को संगठित करता है बल्कि यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करता है। योग से मनुष्य का मन शांत रहता है और उसे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। मंत्री सुरेश धाकड़ ने कहा कि योग को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए इसलिए प्रतिदिन समय निकालकर योग अवश्य करें। योग हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए योग करें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.