11 अगस्त तक मनाया जाएगा जनसंख्या स्थिरता माह
0
Saturday, July 10, 2021
शिवपुरी, -हर वर्ष की तरह इस बार भी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्परिणामों से सभी को अवगत कराना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी प्रति वर्ष की भांति 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा जो 11 जुलाई से 11 अगस्त 2021 तक चलेगा। इस माह में 27 जून से 10 जुलाई के बीच में जिन हितग्राहियों को मैदानी कार्यकर्ताओं ने परिवार नियोजन की स्थाई और अस्थाई सेवाओं हेतु चिन्हित किया है। उन्हें इस माह में सेवाएं दी जाएंगी। यह सभी सेवाएं लक्ष्य दंपत्ति की स्वैच्छिक है कि वह परिवार को नियोजित करने के लिए क्या सेवाएं लेना चाहेगा, इसमें नारा भी दिया गया है। आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी , सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी। इस माह में ब्लॉक स्तरीय नसबंदी शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
Tags
