राष्ट्रीय आम दिवस पर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने लगाया आम का पौधा


राज्य शासन द्वारा अधिकाधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए अंकुर अभियान संचालित किया जा रहा है इस क्रम में आज राष्ट्रीय आम दिवस 22 जुलाई को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग पर आम का पौधा लगाया। वृक्षारोपण करते हुए उपयंत्री अंकित सेन ने संघ द्वारा पेड़ पौधों को लगाने हेतु किए जा रहे पुनीत अभियान की सराहना की ।श्री सेन ने बताया कि आम हमारे देश का राष्ट्रीय फल है इसका धार्मिक एवं आयुर्वेदिक महत्व भी है हमें अधिकाधिक फलदार वृक्ष लगाकर मानव जाति के कल्याण हेतु  प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष अरविंद कुमार जैन जिला अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत  कार्यवाहक अध्यक्ष सागर सोनी सहित विभाग के कर्मचारी याकूब अली आदि सहयोगी रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.