मुनिश्री का आशीर्वाद लेने मंडप से पहुंचे दूल्हा-दुल्हनमंगलवार को आचार्य विद्यासागर पिपरिया में रुके


पिपरिया -आचार्य विद्यासागर महाराज ने मंगलवार को विहार किया। मंगलवार शाम उस समय एक भावुक दृश्य बन गया जब  आचार्य श्री का आशीर्वाद लेने विवाह की रस्म बीच में ही रोककर एक दूल्हा दुल्हन उनका आशीर्वाद लेने उनके पास पहुंच गए। जानकारी के अनुसार सोहागपुर से जबलपुर की दिशा में आगे बढ़ रहे है आचार्य श्री शोभापुर रोड पर एक गार्डन के पास विश्राम के लिए रुके थे। उसी क्षेत्र में मुकेश जैन की बेटी और सतीश जैन के बेटे का विवाह संस्कार चल रहा था। जैसे ही दूल्हा दुल्हन को  आगमन की जानकारी लगी विवाह संस्कार बीच में ही छोड़कर दूल्हा और दुल्हन आचार्यश्री का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच गए। वर-वधू को  आचार्यश्री ने आशीर्वाद दिया। यह दृश्य देखकर सभी के हाथ श्रद्धा भाव से जुड़ गए।
                             संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.