भोपाल-केंद्र में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जब 0उर्व मंत्री इमारती देवी केंद्रीय मंत्री से मिलने गई उसके बाद जो तस्वीर निकलकर सामने आई उसे बाद प्रतिक्रिया का दौर जारी है कांग्रेस एक ओर निशाना साधा रही है तो भाजपा अपने ओर से भी जबाब दे रही है
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के पूर्व मंत्री इमरती देवी को गले लगाने का फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेन नेताओं ने सोशल मीडिया पर कई सवाल भी खड़े किए थे। बुधवार को प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ कटोराताल छत्री पर आईं पूर्वमंत्री इमरती देवी ने कांग्रेसियों को दो टूक जवाब दिया है। वह बोलीं- महाराज साहब (ज्योतिरादित्य सिंधिया) मेरे भगवान हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा, सिंधिया मेरे पिता समान हैं। उनके केन्द्रीय मंत्री बनने पर मेरे मन की भावनाएं छलकीं। मेरे आंसू आ गए तो उन्होंने पहले मेरे सिर पर हाथ रखा फिर गले लगाकर कहा कि इमरती मैं हमेशा आपके साथ हूं। कभी घबराना नहीं। कांग्रेस भावनाओं को नहीं समझती। उनको जो समझना है समझें, जो अर्थ निकालना है निकालें।
एक SC हूं फिर भी महाराज ने मुझे गले लगाया इमरती देवी ने कहा कि कांग्रेस को आलोचना करना है तो करे। लोग कहते हैं कि महाराज साहब किसी से हाथ नहीं मिलाते। मैं एक SC की महिला हूं। इसके बाद भी उन्होंने मेरे सिर पर हाथ रखा, गले लगाया। अब लोगों को क्या प्रमाण चाहिए। इससे बड़ा उदाहरण कुछ नहीं हो सकता है। कांग्रेस कभी भावनाओं को न समझती है न समझेगी।
यह था पूरा मामला
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार में जब कैबिनेट मिनिस्टर की शपथ ली तो उनके समर्थकों ने उनको दिल्ली पहुंचकर बधाई दी। इन्हीं में से एक पूर्व मंत्री इमरतीदेवी थीं। पूर्व मंत्री ने 8 जुलाई को सिंधिया के ऑफिस पहुंचकर उनको केन्द्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी। जब वह मंत्री बनने की बधाई दे रही थीं तो इमरती देवी की आंखों में आंसू छलक उठे। पूर्व मंत्री को भावुक होते देखकर सिंधिया भी खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने पूर्व मंत्री को दो कदम आगे बढ़कर गले लगा लिया। यह पिक्चर क्लिक हुई और कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसके बाद कांग्रेस ने इसकी आलोचना की। इसी आलोचना पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने यह बात कही है।
