देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस किया विरोध प्रदर्शन ,भाजपा की गलत नीतियों से बड़ी महँगाई- आफाक अंसारी
पोहरी- देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में म.प्र. कांग्रेस ने मप्र में जनजागरण पदयात्रा का एलान किया है यह पदयात्रा हर विधानसभा में जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति के चलते देश एवं प्रदेश में महँगाई की जो बाढ़ आई है उसके विरोध में जनजागरण पदयात्रा के माध्यम से जनता को अवगत कराएगी।
इसी तारतम्य में पोहरी विधानसभा के पोहरी ब्लॉक में बढ़ती हुई महँगाई, बेरोज़गारी, आर्थिक मंदी , स्थानीय समस्याएं, एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस के तत्वाधान में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोहरी के अध्यक्ष आफाक अंसारी के नेतृव में पोहरी विधानसभा में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर भाजपा के विरोध में नारेबाजी की इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठजनों ने भाजपा की गलत नीतियों के बारे में क्षेत्र की जनता को बताया की खाद्य पदार्थ, किसानों का बीज, रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल आदि के दामों में बढ़ोतरी देश मे बैठी भाजपा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई चरम सीमा में है। यह धनी लोगों की सरकार है गरीबों की सरकार नहीं है यह उद्योगपतियों एवं व्यापारियों की सरकार है जो गरीब जनता की कम एवं व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की ज्यादा सुनती है।
भाजपा सरकार की वजह से आज खाने का तेल 200 पार, गैस सिलेंडर 1000 जो गरीब लोगों की रोज़ की ज़रूरत मंद का हिस्सा है लेकिन आज महंगाई की वजह से आज आम आदमी की कमर टूट गई है जिसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस पोहरी ने जनजागरण पदयात्रा निकाली जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ सुधांशु त्रिपाठी जी , जिलाध्यक्ष पंडित श्रीप्रकाश शर्मा जी , कार्यवाहक जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर जी , करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव जी, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला जी, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल जी, महिला जिलाध्यक्ष इंदु जैन , बैराड़ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रामदुलारे जी, ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी , जिला महासचिव एड संजीव शर्मा (बंटी भैया), दीवान बघेल विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस , अंकित राजे शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस , विनीता लखन महिला ब्लॉक अध्यक्ष, एड अरविंद सिंह वर्मा जिला महासचिव, मोहर सिंह धाकड़ ग्रामीण अध्यक्ष युवा कांग्रेस , लखपत धाकड़ जिला महासचिव , चंद्रकांत शर्मा जी जिला, गजराज सिंह यादव जी, महासचिव ,सुनील भानगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष, अशोक सगर जिला सचिव, राहुल यादव किसान कांग्रेस अध्यक्ष,मोहित अग्रवाल शहर अध्यक्ष शिवपुरी, शिवसिंह गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष सतनवाड़ा, आलोक शुक्ला जिला महासचिव,जुगल मिश्रा जी, समद खान ब्लॉक उपाध्यक्ष, सतपाल धाकड़ मंडलम अध्यक्ष, मोहन सिंह यादव जी, रामलखन जाटव मंडलम अध्यक्ष , सुमंत ओझा , दीपक प्रधान उपभोक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष,आजाद खान, साजिद विद्यार्थी,मोईन खान, सेनील ओझा,राकेश यादव सेक्टर प्रभारी, बलवीर गुर्जर सेक्टर प्रभारी, राधे धाकड़ सेक्टर प्रभारी,वीरू धाकड़,जंडेल यादव सेक्टर प्रभारी, अभिषेक धाकड़, पुरुषोत्तम धाकड़, सलमान खान , गोविंद राठौर, ऊदल आदिवासी, कामिल अली, अनीस खान, नासिर खान, साबू धाकड़ आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए
