पोहरी मे बड़े ही धूमधाम भक्ति भाव से शुरू हुए पर्युषण महापर्व



19 सितम्बर से 28 सितंबर तक मनाएं जाएंगे पर्युषण महा पर्व  

जैन धर्म का सबसे बड़ा महापर्व है पर्युषण

पोहरी। जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व पर्युषण पर्व 19 सितम्बर से प्रारंभ हो गये है बहीं पोहरी में भी पर्युषण पर्व भक्तिभाव से मनाये जा रहे है बता दें की पर्युषण पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी से शुरू होकर भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तक यह पर्व मनाते हैं। पोहरी मे श्री 1008 आदिनाथ  दिगंबर जैन अतिशयकारी जैन मंदिर मे बड़ी ही भक्ति भाव पूर्व पर्युषण पर्व शुरू हो गई है,


महिला बच्चे एवं पुरुष सभी भक्ति भाव पूर्व भगवान की आराधना मे लगे हुए है,  सुबह पहले भगवान श्री जिनेंद्र देव का अभिषेक भक्त भक्ति भाव पूर्व करते है। उसके बाद शांति धारा एवं उसके बाद सभी लोग भक्ति भाव पूर्ण पूजन शुरू करते है पोहरी मे सुबह से सभी क्रिया शुरू होकर शाम तक चलती है शाम को भगवान श्री जिनेंद्र देव की आरती भक्त भक्ति भाव से करते है आरती के बाद प्रवचन शुरू होंगे इसी तरह 10 दिनों तक यहाँ पर्व चलेगा जैन धर्म में इस दशलक्षण महा पर्व में तप,त्याग एवं संयम के रास्ते पर चलाकर यह पर्व मानते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.