छत्तीसगढ़ - भारतीय जनता पार्टी की
छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्री मंडल का विस्तार किया है बुधवार, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
राज्यपाल ने भाजपा के तीन विधायकों,राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई गईं अब सरकार मे 3 मंत्रीयों कीनियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री साय के मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
यहाँ मिले विभाग
गजेंद्र यादव – स्कूल शिक्षा, ग्राम उद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
गुरु खुशवंत साहेब – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
राजेश अग्रवाल – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
