मोक्ष कल्याणक पर 51 शांतिधारा व सुधासागर पुण्यवर्धनी रथ रवाना किया




कोटा -आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर रविवार को धार्मिक आयोजन के साथ सुधासागर पुण्यवर्धनी रथ शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ व महामंत्री महेंद्र कासलीवाल ने बताया कि पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाड़ी में आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर 51 शांतिधारा व 11-11 किलो के 11 निर्वाण लाडू चढ़ाए गए। आनंद शास्त्री के सानिध्य में बड़े बाबा के 108 रिद्धि मंत्रों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शांतिधारा के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। पुण्यार्जन कर्ताओं ने निर्वाण लाडू चढ़ाने का पुण्यार्जन किया। मंदिर में सुबह से ही मोक्ष कल्याण को लेकर समाज के लोगों में उत्साह बना हुआ था। श्रद्धालुओं ने सुधासागर पुण्यवर्धनी रथ शुरू किया।
          संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.