अतिशय श्री माताजी सलेखना पूर्वक समाधि आज प्रातः 8 बजे मोक्ष यात्रा



कस्बे में गुरुवार को सरवाड़ निवासी राजेश जैन की पत्नी व नगर पालिका पार्षद इंद्रा देवी जैन ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संयमी जीवन अंगीकार किया। कुछ समय से अस्वस्थ चल रही इंद्रादेवी कोआर्यिका विज्ञाश्री माताजी महाराज ने संलेखनापूर्वक दीक्षा प्रदान की।
गुरुवार को शाम साढे 4 बजे इंद्रा देवी ने सरवाड़ में विराजित आर्यिका विज्ञाश्री माताजी महाराज के समक्ष सांसारिक जीवन का त्याग कर संयमी जीवन ग्रहण करने की इच्छा जाहिर की। इस पर आर्यिका विज्ञाश्री माताजी की ओर से आज्ञा प्रदान की। तत्पश्चात सरवाड़ के जैन समुदाय के सैकडों धर्मावलम्बियों की उपस्थिति में दीक्षार्थी इन्द्रा देवी की आदिनाथ भवन में विराजित आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने सात प्रतिज्ञाओं के पालन का नियम देकर संलेखना कराई।
जानकारी के अनुसार कस्बे में जैन समाज की यह पहला अवसर है जब किसी ने आर्यिका की दीक्षा ग्रहण की। जैन के दीक्षित होते ही समूचा पाण्डाल जयघोष से गूंज उठा। दीक्षा कार्यक्रम में सरवाड़ सहित आस-पास के स्थानों के धर्मावलम्बी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मसूदा विधायक राकेश पारीक ने भी भाग लिया। इस दौरान राजेश जैन, विजय कुमार लड़ढा, महेश जैन, तेजसिंह पानगडिया, गोतम महता, अशोक सोनी, प्रतीक जैन, विमलचंद कक्कड, संजय पगारिया, भागंचद छाबडा, अमित जैन, उज्ज्वल जेन, महावीर सोनी आदि मौजूद रहे।
अतिशयश्री नाम से किया नामकरण
दीक्षार्थी इन्द्रा देवी जैन को दीक्षा प्रदान करने के पश्चात आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने नवदीक्षिता का अतिशयश्री से नामकरण किया जिसका सभी ने अनुमाेदन किया।
  एवम गुरुवार को रात्रि को सलेखना पूर्वक समाधि हो गयी जिनकी मोक्ष यात्रा शुक्रवार प्रातः 8 बजे निकाली जायेगी
      मुनमुन दीदी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.