ध्वजारोहण के साथ ऋषभ जयंती महोत्सव शुरूमहोत्सव : वार्षिक मेला, भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा के बाद मंडल विधान की स्थापना




चांदखेड़ी-श्री आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में दो दिवसीय वार्षिक मेला श्री ऋषभ जयंती महोत्सव गुरुवार को दोपहर ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। इससे पूर्व भूगर्भ स्थित भगवान ऋषभनाथ का महामस्तकाभिषेक हुआ। भगवान के अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर प्रबंधक सनद कुमार जैन ने बताया कि मेला चांदखेड़ी की शुरूआत मुख्य अतिथि राजेन्द्र हरसौरा के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रदीप भैय्या सुयश अशोक नगर ने ऋषभ जयंती महोत्सव की शुरूआत की। इस अवसर पर ब्रह्मचारी विनोद भैय्या द्वारा मंगल प्रवचन दिए। मंगलाचरण के साथ भक्तिभाव व भजनों के साथ ध्वजारोहण कर मेले की शुरूआत की गई। इससे पहले भूगर्भ स्थित भगवान श्री आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक शांतिधारा के बाद मंडल विधान की स्थापना की।
साधारण सभा की बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा आयोजित कर वार्षिक आय.व्यय का ब्योरा एवं अतिशय क्षेत्र के विकास को लेकर वार्षिक कार्य योजना तैयार की। ब्रह्मचारी विनोद भैय्या द्वारा परसराम एंड पार्टी जबलपुर, दिगंबर जैन महिला महासमिति, संत सुधासागर पब्लिक स्कूल चांदखेड़ी की ओर से विद्यालय परिसर में गुरुवार रात 8 बजे आगाज नन्ही उड़ानों का सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति दी। मेले में भारत के अलग-अलग प्रांतों में से धर्मावलंबी व श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है। दो दिवसीय मेला व ऋषभ जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार को भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा चांदखेड़ी मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचेगी। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी ऋषभ जयंती महोत्सव के उपलक्ष में शुक्रवार सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि अशोक पाटनी आरके मार्बल किशनगढ़ व तरुण काला मुम्बई के सानिध्य में संत सुधासागर अतिथि निलय का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया जाएगा।
       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.