कलेक्टर, एसपी ने विजयपुर में दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ


श्योपुर-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  बसंत कुर्रे एवं पुलिस अधीक्षक  नागेन्द्र सिंह ने लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड मुख्यालय विजयपुर पर पिंक रैली के समापन पर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। साथ ही रैली में शामिल महिलाओं को 12 मई 2019 को मतदान करने की दिशा में टिप्स दिए। इस अवसर पर एसडीएम विजयपुर श्री सौरव मिश्रा, अन्य विभागीय अधिकारी तथा पिंक रैली में शामिल महिलाएं उपस्थित थी।
     कलेक्टर  बसंत कुर्रे ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के मतदान 12 मई 2019 को आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में से एक दस्तावेज दिखाकर मतदान की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पीने का पानी, छाया आदि की सुविधाएं प्रदान की जावेंगी। निःशक्तजनों को मतदान करने के लिए सुविधाएं विकसित रहेंगी।
     पुलिस अधीक्षक  नागेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि लोकसभा निर्वाचन के मतदान दिवस 12 मई को सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जावेंगे। साथ ही मतदाताओं को निर्भिक मतदान करने की दिशा में सभी प्रकार के आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जावेंगे। जिससे मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान की सुविधा का लाभ उठा सकेें।
     कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे एवं पुलिस अधीक्षक  नागेन्द्र सिंह ने लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। साथ ही 12 मई 2019 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.