श्योपुर- चंबल संभाग के अपर आयुक्त अशोक कुमार चैहान ने आज जिला मुख्यालय स्थित सामाजिक न्याय, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी एवं खनिज कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर दिलीप कापसे, डिप्टी कलेक्टर बीबी अग्निहोत्री भी उनके साथ थे।
अपर आयुक्त चंबल एके चैहान ने इन चारो कार्यालयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यों की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। साथ ही फाइलों संधारण व्यवस्थित तरीके से करने के अलावा योजनाओं और विकास की गतिविधियों का संचालन समय-सीमा में करने की समझाइश विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को दी।