राजनीतिक हलचल-भाजपा में ग्वालियर के टिकट के लिए घमासान मचा है। केन्द्रीय मंत्री ठाकुर साहब के सीट बदलने से भाजपा नेताओं की पौ-बारह हो गई है। दिल्ली से लेकर नागपुर तक टिकट के लिए नेता जोर लगा रहे है।
टिकट की चाह रखने वालों में प्रमुख रूप से मेयर विवेक शेजवलकर, वरिष्ठ नेता जय सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री मुरैना सांसद अनूप मिश्रा और पूर्व मंत्री विधायक यशोधरा राजे सिंधिया है। परंतु इन सब में मेयर साहब बाजी मारते दिख रहे है। मेयर साहब जानते है कि उनकी मेयरी का यह आखिरी साल है। अगर वह सांसद चुन लिये जाते है तो बाकी वक्त अच्छे से गुजर जायेगा। वैसे भी संभवतः यह उनका आखिरी चुनाव होगा। हालांकि पार्टी आलाकमान अभी ग्वालियर पर कोई फैसला नहीं कर पाया है। अनूप भी ब्राहमण चेहरे के रूप में पूरा जोर लगा रहे है। वहीं शहर भाजपा जय सिंह के साथ खड़ी नजर आ रही है। जीत पर भरोसा ना हुआ तो पार्टी गारंटी के तौर पर यशोधरा राजे को एक बार फिर मैदान में उतार सकती है।