बड़ी खबर: अमेठी के अलावा इस जगह से भी चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी




दिल्ली-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में दो जगह से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। राहुल केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। एंटनी ने कहा कि 'अंततः राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी स्वीकृति दे दी और वो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।' एंटनी ने कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से कई अनुरोध आए कि राहुल वहां से चुनाव लड़ें।
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी कभी नहीं छोड़ सकते क्योंकि अमेठी से उनका पारिवारिक रिश्ता है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दक्षिण भारत के तीन प्रदेशों से यह मांग उठी थी कि राहुल गांधी वहां से लोकसभा का चुनाव लड़ें। लेकिन हमने केरल के वायनाड सीट को इसलिए चुना क्योंकि वह तीनों प्रांतों को जोड़ती है।
बता दें कि राहुल गांधी ने मार्च 2004 में राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। वह लगातार तीन बार से उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह पहली बार इस सीट से मई 2004 में निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2009 का चुनाव भी उन्होंने अमेठी से ही जीता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.