योगेन्द्र जैन पोहरी। आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए एसडीएम पोहरी मुकेश सिंह के सफल निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रीय कर्मचारी महिलाओं ने अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र हाथ में लेकर, तथा नीली अमिट स्याही का निशान लगवाने वाएँ हाथ की तर्जनी ऊँगली को दिखाते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।
"वोट आपका होगा, संकल्प हमारा है" महिलाओं द्वारा हर परिस्थिति में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विकलांगता, कमजोरी, रुग्ण हालत, एवं दबंगों से दबकर वोट नहीं करना, अब यह सब बीते हुए समय की बातें हैं। कुछ लोग पहले लालच में आकर अपने मत के अधिकार का दुर्पयोग कर बैठते थे, किन्तु आज समाज शैक्षिक जाग्रति के चलते इस प्रकार के दबाव एवं लालच से कोसों दूर हो चुका है। लोकतंत्र की भाषा में कहा जाए तो आज सभी समान हैं। सबको स्वेच्छा से निर्भीक होकर मतदान करने का अधिकार है।
स्वीप में महिलाओं की भूमिका- स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत चाहे वह आँगनवाड़ी कार्यकर्ता हों, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हो, स्वेच्छिक संगठन की महिला हो, शिक्षा विभाग की शिक्षिका या अध्यापिकाएँ हों, सभी के द्वारा क्षेत्र में निरंतर रूप से निरक्षर, साक्षर, नवीन मतदाता, युवा, बुजुर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को अनेक प्रकार से मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
साप्ताहिक गतिविधि- विभिन्न विभागों द्वारा साप्ताहिक गतिविधियों के तहत एसडीएम पोहरी मुकेश सिंह द्वारा प्रदाय कलेण्डर के मुताविक वाईक रैली, साइकिल रैली, कैंडल मार्च, रंगोली, मानव श्रँखला, सेल्फी, वोटरकार्ड प्रदर्शन, सपथ एवं गीत-लोकगीतों के माध्यम से मतदाताओं के लिए जागरूकता के हित में प्रयास किए जा रहे हैं। जिसका असर सभी के सामने है। विभिन्न समाचार पत्र, वेव पोर्टल, वॉट्सएप ग्रुप तथा फेसबुक आदि के द्वारा भी मतदाताओं तक जागरूकता संदेशों को पहुँचाया जा रहा है।
चुनावी प्रश्नोत्तर पहेलियों के बीच मतदाता- चुनावी दल एवं मतदाताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति मतदान करने के बीच आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए श्याम बिहारी वर्मा सरल द्वारा चुनावी प्रश्नोतर पहेलियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। दो पहेलियों की एक झलक, उत्तर बताएँ-
"बूथ के अंदर पहुँचकर जो, पार्टी चिन्ह बताए।
जोर-जोर से चिल्लाकर, नीला बटन दबाए"।।
"मतदाता पर्ची के संग, राशनकार्ड जो लाए।
ऐसा वोटर बूथ के अंदर, कहो, वोट कर पाए"।।
इस प्रकार की अनेक पहेलियों के बीच मतदाता उत्तर देते हैं तो कुछ सुनकर समझते हैं। मतदाता जागरूकता का यह नायाव तरीका लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।