जीवन के अंत समय तक समस्या का कोई अंत नहीं हो पाता प्रशस्त सागर जी




रहली-जिंदगी जीना सब चाहते है मरना कोई नहीं चाहता फिर भी मरना सबको पड़ता है ज़िंदगी की सबसे बड़ी समस्या है जीवन के अंत समय तक समस्या का कोई अंत नहीं हो पाता समस्या का कोई अंत नहीं है मुनि श्री प्रशस्त सागर जी महाराज ने कहा म्रत्यु के साथ श्मशान भूमि पर समस्या का हल होगा पर यह भी सही नहीं है तो समस्या क्या है समस्या व्यक्ति की विवेक शून्यता है
उन्होने कहा समस्या ज़िंदगी के सुख दुख के अलावा कुछ नहीं है जीव मनुष्य के शरीर मे रहने वाली आत्मा चार गतियो मे भटकती है इनमे देव तिर्यञ्च निगोद आदि गति है मनुष्य सुख के लिये देव गति चाहता है और देव गति मे रहने वाले जीव अपने निर्वाण के लिये मनुष्य गति चाहता है तिर्यञ्च गति से भी स्वर्ग जाया जा सकता है पर मनुष्य तिर्यञ्च भी नहीं बनना चाहता किन्तु जीव इन तीन गतियो मे रहते हुये भी मरना नही चाहता और केवल नरको के दुखो को सुनकर नरक गति मे नहीं जाना चाहता
तो समस्या की गति कैसे सुधरे
मुनि श्री ने कहा जानने का प्रयत्न करे समस्या केवल कर्मो का उदय मे आना है इसलिये आयु को शुभ और गति को जघन्य माना जाता है उन्होने मार्मिक उद्घोष करते हुये कहा आज रक्षक ही भक्षक बन गये है जिसे सुरक्षा मे रखो वही मार डाल देते है जीवन की रक्षा को धन जोड़ो वही धन चोरो की चोरी के कारण म्रत्यु का कारण बन जाता है समस्या पूर्ति के लिये खरीदा गया वाहन भी मोत का कारण और परिवार की समस्या बन जाता है मुनि श्री ने कहा घर मे पत्नी से परेशान वस्तुपूर्ति सब सुख के साधन को कमाने के लिये दुकान व्यवसाय के लिये परेशान साधू बनकर जंगल गये वहा भी भूख लगी तो पापी पेट से परेशान रहने वाला भी परेशान वास्तव मे मनुष्य पेट से परेशान नहीं है पेट कितना  खाता है परेशानी पेटी भरनी की है दुनिया की दोलत मिल भी जाये तो भी स्वर्ग सुख की चाह म्रग तृष्णा समस्या पैदा करती है
          समाधान की दशा समझने की जरूरत
     सुख दुख कर्मो के अधीन है स्वयं भगवान का जीवन महापुरुषो की गाथा पढ़ो उनका जीवन समस्या से भरा रहा उन्होने इसे समता भाव से स्वीकारा और अपने कर्मो की निर्जरा के लिये भगवान की भक्ति करते हुये समाधान की प्रतीक्षा करते रहे लेकिन पाप की और पलायन नहीं किया समस्या से भागकर कोई सम्मान का पात्र नहीं बन सकता
            संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.