योगेन्द्र जैन पोहरी- पोहरी क्षेत्र में कुछ दिनों से शोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड बायरल हो रहा है। यह कार्ड उस समय वायरल हो रहा है जब पूरे देश में चुनावी रण छिडा हुआ है। और इसी दौरान शहर के एक युवा ने अपनी शादी में नरेन्द्र मोदी सहित शिवराज सिंह चौहान का फोटो छपवाया है। इतना ही नही इस युवा की भाजपा के प्रति आस्था माने या मोदी के प्रति जुनून कि उसने शादी के कार्ड में ही भाजपा को मतदान करने की अपील कर डाली।
जानकारी के अनुसार पोहरी क्षेत्र के ग्राम डागवर्वे निवासी रामसेबक किरार पुत्र ब्रजमोहन किरार की शादी कोलारस के ग्राम मोहरा निवासी रूबी धाकड सुपुत्री नरेन्द्र धाकड के साथ तय हुई है। उक्त शादी की तारीख भी मतदान बाले दिन यानी 12 मई की रखी गई है। शादी के आयोजको ने कहा कि इस शादी में पहले मतदान होगा फिर कन्यादान।
इस शादी के कार्ड में विनम्र निवेदन किया गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव मे नरेन्द्र मोदी जी को वोट देकर विजय रथ को आगे बढाए। एवं मतदान करने के किया कुछ स्लोगन भी इस कार्ड में लिखे गए है इस कार्ड की क्षेत्र में चर्चा जोरों से है इसके साथ ही कहा है कि भाजपा को मतदान ही आपका हमारे लिए सबसे अमूल्य उपहार होगा।
अब देखना होगा कि जनता इस कार्ड को किस प्रकार से लोकसभा चुनाव में लेती है लेकिन वर बधू की शादी से पहले क्षेत्र में कार्ड की चर्चा ने जोर पकड़ ली है