योगेन्द्र जैन पोहरी। सहायक रिटर्निंग ऑफीसर एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ.मुकेश सिंह लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-03 ग्वालियर तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-24 पोहरी के निर्देशन में जिला शिक्षाधिकारी हरिओम चतुर्वेदी द्वारा पोहरी क्षेत्र के माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी विद्यालयों में निर्वाचन संबंधी अनेकों जागरूकता गतिविधियां कराई गईं।
वीआरसीसी विनोद मुद्गल द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के विद्यालयों में वीईओ, वीआरसी, वीएसी, सीएसी, संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक तथा विद्यालयीन स्टॉफ शिक्षक-शिक्षकाओं के सहयोग से बच्चों द्वारा चुनाव प्रतिशत बढ़ाने हेतु गतिविधियों में स्वेच्छिक सहयोग प्रदान किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा मानव श्रंखला, छात्ररैली, तथा निबंध प्रतियोगिता के साथ-साथ पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया गया।
समझाया लोकतंत्र का महत्व-
कक्षा-6 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में "निर्वाचन में लोकतंत्र का महत्व" पर प्रकाश डालते हुए समझाया गया। कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है, इसमें हमें योग्य उम्मीदवार चुनने का अधिकार है। अर्थात हमें अपने देश के विकास के लिए योग्य, कर्मठ एवं ईमानदार प्रत्याशी चुनने में मतदाताओं को जागरूक करना चाहिए।
पत्र लिखकर दिया भावनात्मक संदेश-विद्यालयों में प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक छात्र-छात्राओं ने चाचा-चाची, दादा-दादी, नाना-नानी, मामा-मामी, काका-काकी एवं माता-पिता को भावनात्मक पत्र लिखे। छात्रों ने पत्रों में लिखा कि 12 मई के दिन अपने मतदान केन्द्र पर जाकर वोट अवश्य करना। छात्र-छात्राओं द्वारा लिखे गए मतदान संबंधी भावनात्मक पत्रों पर दूसरे दिवस अपने पालक एवं अभिभावकों से बच्चों ने हस्ताक्षर करवाए। हस्ताक्षर लेते समय बच्चों ने अपने कुटुम्ब में समलित 18 वर्ष एवं ऊपर की आयु के संबंधियों को 12 मई रविवार के दिन शतप्रतिशत मतदान के लिए आग्रह किया।
मतदाताओं को जागरूक करने लिया संकल्प-
जिला शिक्षाधिकारी हरिओम चतुर्वेदी एवं वीईओ-वीआरसीसी के साथ अनेक छात्र-छात्राओं ने मतदान सेल्फी लेते हुए फोटो निकाले। तथा मतदान के प्रति अपने कुटुंबीजनों को जागरूक करने की सपथ ली। एवं अपने शिक्षकों व अधिकारियों की जिम्मेदारी को शतप्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया। जिला शिक्षा अधिकारी चतुर्वेदी ने कहा कि हम आपके द्वारा लिखे गए इन पत्रों को हम क्रमशः उच्च अधिकारियों तक पहुँचाएंगे। आप सभी विद्यार्थी इन पत्रों को अपने संबंधित शिक्षकों को अपने पालकों से हस्ताक्षर करवाकर वापस सोंपदें।
अंत में साथ में रहे मॉडल स्कूल के प्राचार्य एमके शर्मा ने कहा कि आपके द्वारा लिखे गए इन भावनात्मक पत्रों का संदेश लोकसभा निर्वाचन में मत प्रतिशत बढ़ाने के साथ-साथ हमेशा आपके जीवन में सुनहरे यादगार पलों के रूप में अविस्मरणीय एवं संचित रहेगा।