मध्यप्रदेश में लोकसभा के उम्मीदबार फाइनल,गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया,आज हो सकती है घोषणा,कौन कहा से लड़ सकता है चुनाव



योगेन्द्र जैन भोपाल। लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ प्रत्याशी चुनाव में दोनो पार्टियो को मध्यप्रदेश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने कुछ उम्मीदबार घोषित कर दी है लेकिन कांग्रेस में अभी भी कुछ सीटो पर मंथन जारी होने के कारण फाइनल नही हो पा रहे है।
सूत्र से जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान आज कर सकती हैं।
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों की मंजूरी मिलने के बाद पार्टी की तरफ से नामों आधिकारिक ऐलान होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में पार्टी अधिकतर सीटों पर अपने दिग्गज चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने जा रही हैं।
जबलपुर से बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह के खिलाफ पार्टी ने राज्यसभा सांसद विवेक तनखा को अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत सीट गुना-शिवपुरी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

सूत्र बताते हैं कि इंदौर लोकसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से नाम सामने आने के बाद ही कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी। इसके साथ ही ग्वालियर सीट पर भी उम्मीदवार के नाम का अंतिम फैसला राहुल गांधी के साथ बैठक में ही होगा।
इन नामों पर लगेगी फाइनल मोहर :
1. जबलपुर – विवेक तनखा
2. छिंदवाड़ा – नकुलनाथ
3. सीधी – अजय सिंह
4. सतना – राजेंद्र सिंह
5. गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
6. रीवा – सिद्धार्थ तिवारी
7. खंडवा – अरुण यादव
8. दमोह – रामकृष्ण कुसमारिया
9. मंडला – भूपेंद्र बरकड़े
10. देवास – प्रहलाद टिपाणिया
11. उज्जैन – नीतीश सिलावट
12. सागर – प्रभु सिंह ठाकुर
13- खरगोन – प्रवीणा बच्चन
14. धार – गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी
15. मुरैना – रामनिवास रावत

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.