मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ को नगर प्रवास के लिए श्रीफल भेंट किया




मंडलेश्वर - संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य प्रखर वक्ता शंका समाधान कर्ता मुनि  श्री प्रमाणसागर जी महाराज महाराज संघस्थ मुनि  श्री विराट सागर जी   के साथ बावनगजा से सनावद नगर की ओर विहार कर रहे हैं। इस दौरान अंजड़ नगर में प्रवास के दौरान स्थानीय दिगंबर जैन समाज के मंत्री , कोषाध्यक्ष , संरक्षक , वासुपूज्य जिनालय श्रीनगर के अध्यक्ष द्वारा प्रमाण सागरजी  महाराज व संघ को नगर आगमन हेतु श्रीफल भेट कर निवेदन किया। उन्होंने समाज को स्वस्थ्य, सुख समृद्धि का मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्री पावागिरजी उन सिद्ध क्षेत्र पर पहुंचकर स्वीकृति देने के संकेत प्रदान किए।
    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.