मुनिश्री अभयसागर जी महाराज की ससंघ दमोह शहर में हुई अगवानी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु



दमोह-आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री अभय सागर जी महाराज का संघ सहित दमोह नगर आगमन हुआ। इस मौके पर धरमपुरा नाका से मुनि संघ की भव्य मंगल अगवानी की गई। तथा ढोल बाजे और धर्म ध्वजा के साथ मुनि संघ को नगर में मंगल प्रवेश कराया गया।
कुंडलपुर से बादकपुर होते हुए बिहार कर रहे मुनि श्री अभय सागर जी महाराज, मुनि श्री प्रभात सागर जी  महाराज और मुनि श्री निरीह सागर जी महाराज का आनूप ग्राम में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को सुबह दमोह नगर में प्रवेश हुआ। इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई के नेतृत्व में समाज जनों ने मुनि संघ की मंगल आगवानी की। धरमपुरा से गढ़ी मोहल्ला, पुराना थाना, टॉकीज तिराहा, सराफा, घंटाघर चौराहा से पलंगी मंदिर, धट चौराहा होते हुए मुनि संघ श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मन्दिर जी पहुंचा।
श्रीजी के दर्शन के बाद मुनि संघ के मंगल प्रवचन का लाभ उपस्थित जनों को अर्जित हुए।
        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.