नौगामा नसियाजी में आदिनाथ और नेमिनाथ भगवान का अभिषेक



नौगामा-मुनि श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के सान्निध्य में बुधवार को वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान, नेमिनाथ भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। अध्यक्ष केसरीमल पंचोरी ने बताया कि सुबह आदिनाथ मंदिर में अभिषेक शांतिधारा की गयी  पंडित रमेश गांधी के निर्देशन में आदिनाथ भगवान के 1008 नामों की पूजन के साथ अर्घ्य चढाए गए।
यह वागड़ का नहीं पूरे भारत वर्ष का तीर्थ स्थल कहलाता है।  मुनि श्री प्रसन्न सागर जी
पूजन के बाद मुनि श्री का वाग्वर सम्मेद शिखर सुखोदय तीर्थ पहुंचे। जहां पर 24 टोको ओर 7 गुफाओं की वंदना की। मुनि तीर्थ स्थल को देख अभिभूत हुए। मुनिश्री ने तीर्थ स्थल की प्रसंशा करते हुए कहा कि बहुत ही सुंदर वंदनीय तीर्थ क्षेत्र बना है। यह वागड़ का नहीं पूरे भारत वर्ष का तीर्थ स्थल कहलाता है। पीयूष सागरजी महाराज के भी प्रवचन हुए।
       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.