योगेन्द्र जैन पोहरी। एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुकेश सिंह तथा तहसीलदार लालशाह जगेत के निर्देशन में महिला एवं पुरुष पटवारियों द्वारा मतदान अधिकारी क्रमांक-2 का प्रथम प्रशिक्षण शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (मिनी आईटीआई) सोनीपुरा पोहरी पर प्राप्त किया गया।
उपस्थिति प्रभारी श्याम बिहारी वर्मा द्वारा बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन 2019 को दृष्टिगत रखते हुए तहसील बैराड़ के समस्त महिला-पुरुष पटवारियों को एमटी जीएस गिल, दिनेश कुमार गुप्ता एवं योगेश मोहन श्रीवास्तव द्वारा ईवीएम-वीवीपैट का दोपहर 2:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षण प्राप्त मतदान अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान क्या हासिल किया, इसके लिए एमटी द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्नपत्रों के सैट दिए गए। जिनको बड़े ही मनोयोग से प्रशिक्षु कर्मियों द्वारा हल किया गया। ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी देते हुए एमटी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मतदान समय से एक घण्टा पूर्व एजेण्ट्स के समक्ष मॉकपोल करना न भूलें। तथा बताई गई संपूर्ण प्रक्रिया को क्रमशः पूर्ण किया जाए। मतदान के अंत में क्लोज बटन आवश्यक रूप से दबाया जाए। तथा एजेण्टों की उपस्थिति में सभी मशीनों को यथा निर्देशानुसार निर्धारित पर्चियों पर चपड़ी से शील्ड किया जाए। विशेष ध्यान रखना होगा कि इस बार वीवीपैट मशीन से बैटरी को मतदान के पश्चात एजेण्टों के समक्ष हर हालत में प्रथक कर दिया जाए।
प्रशिक्षण समाप्ति पर अति उत्साहित महिला कर्मियों ने शतप्रतिशत वोटिंग करने एवं निश्पक्ष रूप से मतदान कराने की सपथ ली। इसके साथ ही संदेश दिया कि हमारे द्वारा अधिक से अधिक वोटिंग कराने हेतु अपने मतदान क्षेत्र में कार्य के साथ प्रयास किए जाएंगे। तथा घर-घर जाकर मतदान गतिविधियों के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद महिला दल अधिकारियों ने दिया मतदान का संदेश
0
Tuesday, April 23, 2019
Tags