संतों की मांग पर मंत्री ने कहा-पारसनाथ जल्द बनेगा अहिंसा क्षेत्र, मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता




मधुबन-प्रदेश की राजधानी रांची से अहिंसा यात्रा की शरुआत की गई। जिसका समापन रविवार को मधुबन स्थित गुणायतन परिसर में किया गया। इस अहिंसा यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड के कोने कोने तक भगवान महावीर के अमर संदेश जियो ओर जीने दो को पहुंचाना था। अखिल भारतीय शाकाहार परिषद द्वारा आयोजित इस अहिंसा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री अमर बाउरी शामिल हुए। दोपहर के 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत पारसनाथ पर्वत की तलेटी से शाकाहार अपनाओ तीर्थ बचाओ-आहार में मांस खाकर शरीर को श्मशान मत बनाओ आदि नारे देते हुए कतारबद्ध होकर सैकड़ों लोग गुणायतन पहुंचे। जहां मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच पर पहुंचते ही मुख्य अतिथि अमर बाउरी व संस्था के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज व मुनि श्री  प्रमाण सागर जी महाराज  के चित्र का आवरण कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए मंच पर मंचासीन मुनि श्री कुन्थु सागर जी महाराज व ऐलक श्री  सिद्धान्त सागर जी महाराज ने उपस्थित जन समूह को अहिंसा के मूल मंत्र प्रवचन के माध्यम से बताए। वहीं कुन्थु सागर जी महाराज व ऐलक श्रीसिद्धान्त सागर जी महाराज के अहिंसा पर मंगल प्रवचन को श्रवण कर प्रदेश के मंत्री श्री बाउरी ने आजीवन मांसाहार का त्याग कर शाकाहार अपनाने का संकल्प लेने की घोषणा की। इतना ही नहीं मंच पर उपस्थित उन तमाम जन समूह को इस बात से आश्वस्त किया कि वे इस सिद्ध भूमि को अहिंसा भूमि घोषित करने को ले मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मधुबन के इर्द गिर्द मांस-मदिरा विक्रय केंद्र का संचालन वर्जित हो।
पारसनाथ को अहिंसा क्षेत्र घोषित करने की मांग
गुणायतन परिसर में चातुर्मास कर रहे आचार्य 108 विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री कुन्थु सागर जी महाराज व एलक श्री सिद्धान्त सागर जी महाराज ने अहिंसा यात्रा के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री से मधुबन पारसनाथ को अहिंसा क्षेत्र घोषित करने की मांग खुले मंच से की। मंच पर प्रवचन देते हुए ऐलक श्री  सिद्धान्त सागर जी  महाराज ने कहा जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल की ऐसी दशा देख मन कुंठित होता है। महाराज ने मंत्री श्री बाउरी से इस भूमि की पवित्रता को बनाये रखने हेतु राज्य सरकार से आदेश देने की बात कही, जिससे की आस पास की दूरी में मांस मदिरा आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लग सके। तभी इस अहिंसा यात्रा को सफल माना जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.