योगेन्द्र जैन पोहरी- कोरोना को लेकर पोहरी में प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए गए है। पोहरी एसडीएम पल्लवी वैद्य द्वारा अब पोहरी कॉलेज ग्राउंड को सब्जी वालो के लिए आरक्षित कर दिया गया है जब तक कोरोना महामारी का प्रकोप रहेगा तब तक सभी सब्जी ठेले सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कॉलेज ग्राउंड में लगाने के आदेश जारी किए गए है साथ ही सब्जी ठेले पर ज्यादा भीड़ नही रहे एव सब्जी खरीदने पर अपने आपको सुरक्षित रखे जिसे इस महामारी से आप बच सको।

