इंदौर-सांवेर रोड स्थित तीर्थोदय धाम में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने मंगलवार को प्रवचन में कहा कि भारत की जनता बहुत उद्दम है, इसलिए सरकार को कड़े नियम बनाना पड़ रहे हैं। इसके बिना भारत की जनता नियंत्रण में नहीं आती, इसलिए धारा 144 लगाना आवश्यक हो गया सरकार के लिए। आप लोग शांति से रहें और इधर-उधर की बातें न करें। तत्व चिंतन न करो, वैराग्य पाठ करो। सभी लोग सरकार की बात मानें, क्योंकि ऐसा है कि विदेशों में इससे कई गुना ज्यादा वायरस हो गया है। यहां तो सिर्फ सावधानी की अपेक्षा से उन्हें आप लोगों को कहना पड़ रहा है।
आहारचर्या के तुरंत बाद रवाना हो जाएंगे श्रद्धालु
दयोदय ट्रस्ट के अर्पित पाटोदी और महामंत्री अशोक डोशी ने बताया मांगलिक क्रिया के पहले मुनिश्री निस्वार्थ सागर महाराज ने सभी व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए थे। अब आचार्यश्री का महापूजन ब्रह्मचारी सुनील भैया और ब्रह्मचारी पद्म भैया द्वारा किया गया। रोजाना ब्रह्मचारीजी द्वारा ही पूजन किया जाएगा। आहार चर्या कराने के लिए जो लोग यहां आते हैं, उन्हें सिर्फ आहार कराने के बाद यहां से रवाना होना होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
