पांच साल 10 माह बाद आज खातेगाँव में होगा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ आगमन

खातेगांव -इंदौर वर्षायोग उपरान्त 16 nov से निरंतर विहार रत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का मंगलवार की बेला मे खातेगांव में मंगल आगमन हो रहा है।
 समाज के प्रवक्ता पुनीत जैन खातेगांव एवम नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि 5 साल 10 माह के बाद आचार्य गुरुवर का नगर आगमन हो रहा है। सोमवार को ग्राम बरबई के नजदीक पराग वेयरहाउस में आचार्य श्री ससंघ का रात्रि विश्राम हुआ।
    आचार्य श्री के विषय में छोटी सी जानकारी संग्रहित करने वाले श्रवण पाटनी ने बताया यह आचार्य भगवन का चौथा आगमन है। प्रथम बार आचार्य श्री जून 1997 मे खातेगांव आगमन हुआ था। फिर 1999 मे उसके बाद जनवरी 2015 मे पंचकल्याणक हेतु आए थे। तब आचार्य श्री का 22 दिन का प्रवास नगर में रहा था।
 आचार्य भगवन 24 जनवरी 2015 को खातेगाँव से विहार कर नेमावर गए  थे। 2019 में नेमावर वर्षायोग उपरान्त आचार्य श्री ग्राम से 3 km दूर बरछा से सतवास गए थे। 
  ज्ञातव्य है चाहे आचार्य श्री का आगमन लम्बे अन्तराल के बाद खातेगांव में हो रहा है, लेकिन आशीर्वाद स्वरूप लगातार उनके संघ का सानिध्य खातेगांव को मिलता रहा है।
  ये मुनिराज आचार्य श्री साथ अभी 
  मुनि श्री108 सौम्यसागर जी महाराज, मुनि श्री 108 दुर्लभ सागर जी महाराज, मुनि श्री108 शीतल सागर जी महाराज, मुनि श्री108 श्रमण सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 संधानसागर जी महाराज 
    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.