हतनोरी -आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने धर्मसभा में कहा गो माता की सेवा से मनुष्य को सब कुछ प्राप्त हो जाता है। दूध निकालने के बाद उसे कचरा खाने के लिए बाजार में मत छोड़ो,जो मनुष्य गाय की सेवा नही करते व सिर्फ दूध खाने के लिए ही उसका उपयोग करते है उससे बड़ा कोई पापी नही होता है।
यह उदगार आचार्य श्री ने ग्राम हतनोरी मे समाजजन को आशीर्वचन देते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जुआ, सट्टा, शराबखोरी, मांस मदिरा का खुल्लम खुल्ला कारोबार चल रहा है। इसके कारण अपराध बढ़ रहे है।
सरकार की और से इन पर कोई प्रतिबन्ध नही लगना समझ से परे है। समाज व देश की आने वाली पीढ़ी को सुधारना है वह अच्छे संस्कार देना है तो सभी अपराध पैदा करने वाले दुर्गुणों पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। अच्छा खाओ,अच्छे कर्म करो और अच्छी वाणी बोलो तो मनुष्य को नर से नारायण बनने मे देर नही लगेगी। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता मे मानव को यही संदेश दिया था कि अच्छे कर्म वाले मनुष्य ही मुझे सबसे प्रिय होते है। जब पतझड़ आता है तो पत्ते गिरते है, फल नही गिरते है। अच्छे कर्म करोगे तो पतझड़ नही आएगा फल जरूर मिलेगा। इसीलिए जीवन में हर मनुष्य को अच्छे कर्म करना चाहिए। जीवन का यही सबसे बड़ा सच है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी