बारा -जैन नसिया मंदिर बारां मे अपने मंगल उदबोधन मे सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को ज्ञेय सागर जी महाराज ने धर्म का महत्व बताते हुए कहा की अगर मनुष्य चाहे तो घर मे रहते हुए भी प्रभु भक्ति के माध्यम से प्रभु को पा सकते है। उन्होने कहा सुख मे सभी भगवान को याद करते है, पर दुख मे भूल जाते है।
प्रवीण जैन बारा ने बताया कि महाराज श्री ने कहा हम गुरूजी द्वारा बताए गए नियमो और उनके आदर्शो को अपने जीवन मे अपना ले तो हमारा भी कल्याण हो जायेगा। सकारात्मक सोच आपको हमेशा सफलता की और ले जाती है, नकारात्मक सोच आपको कुछ नहीं करने देती। घर मे बैठ कर आप यदि रोजाना स्वाध्याय करते है तो निश्चित ही आपके ज्ञान मे वृद्धि होंगी l, वर्त्तमान जीवन शैली मे आप भौतिक संसधानों की प्रप्ति के लिए दिन रात लगे हुए है, लेकिन मन की शान्ति तो प्रभु चरणों मे ही मिलेगी।
निर्णय आपका क्योकि जिंदगी आपकी है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी