1.3 किलो ग्राम अवैध गांजे के साथ आरोपी पुलिस ने दबोचा

  
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने सभी थाना प्रभरियों को अवैध मादक पदार्थ रखने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके तारतम्य मे दिनांक 21.12.20 को थाना फिजीकल द्वारा कार्यवाही कर 1.3 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को दबोचकर कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी फिजीकल अंकित उपाध्याय को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुरानी कलारी के पास कमलागंज घोसीपुरी पर गांजा बेच रहा है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी फिजीकल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पुलिस टीम को रबाना किया गया मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने देखा की एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का खड़ा है जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे हमराह बल की सहायता से पकड़ा गया जिसके पास से 1.3 कि.ग्रा. अवैध गांजा मिला, गांजे को बिधिवत जप्त व आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.