प्रसूता को जननी सुरक्षा की राशि वितरण के संबंध में सीएमएचओ ने दी जानकारी


शिवपुरी-
जिले के कोलारस विकासखंड की ग्राम पंचायत डेहरवारा की निवासी प्रसूता श्रीमती रुकमणी धाकड़ का कहना है कि जननी सुरक्षा योजना के तहत शासन से मिलने वाली राशि का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राशि प्रदान करने की मांग की। इस संबंध में विगत दिनों एक समाचार पत्र में भी खबर प्रकाशित की गई थी। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि प्रसूता रुकमणी धाकड़ को वर्ष 2017 के प्रसव का भुगतान 4 अक्टूबर 2017 की लिस्ट में अंकित है।
इसके अलावा जुलाई 2020 के प्रसव का भुगतान 1400 रूपए 10 अगस्त 2020 को उनके खाते में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूता रुकमणी धाकड़ को मिलने वाली राशि उन्हें प्रदान कर दी गई है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.