कृषि उपज मंडी पोहरी में किसानों के बीच पहुंचे युवा नेता जीतू
पोहरी। युवा भाजपा नेता एवं राज्यमंत्री सुपुत्र जीतू राठखेड़ा आज पोहरी स्थित कृषि उपज मंडी में किसानों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए पारित बिल के बारे में किसानों से चर्चा करते हुए उन्हें कहा कि केन्द्र सरकार का यह कृषि बिल किसानों के लिए वरदात साबित होगा। कृषि बिल के फायदे बताते हुए कहा कि अब किसानों को कृषि मंडियों पर आत्मनिर्भर नहीं रहना होगा। इस बिल की बजह से अब किसान अपनी फसल को पूरे देश में कहीं भी बेच सकते हैं। इससे खरीददारों में प्रतियोगिता बढ़ेगी और किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे। अब कानूनी रूप से मान्य बिचौलियों के न होने से किसान सीधे ग्राहकों जैसे रेस्त्रां, फूड प्रोसेसिंग कंपनियों आदि को अपना उत्पाद बेच सकेंगे। बिचौलिए जो किसानों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा खा जाते थे, उनसे बचने के लिए ये विधेयक लाना जरूरी था। इस प्रकार से यह किसानों के हित में मोदी सरकार ने बहुत बड़ा काम किया है। जीतू ने कहा कि अब नए नियम आने के बाद से किसान किसान अपनी फसल किसी भी बाजार में अपनी मनचाही कीमत पर बेच सकेगा। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के अधिक अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों द्वारा किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है वह लोग किसानों से झूठ बोल कह रहे हैं कि मोदी सरकार का यह बिल किसान विरोधी है, लेकिन यह बिल निश्चित रूप से किसानों के ही फायदे का बिल है।
